जॉब्स

SSC JE Exam 2024: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 1765 पदों के लिए इस दिन होगा Paper 2 एग्जाम, देखें शेड्यूल

SSC JE Exam 2024 Date Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस साल एसएससी जेई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स तैयार हो जाएं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1765 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JE Paper 2

Photo : Times Now Digital

SSC JE Exam 2024 Date Declared: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स कमर कस लें। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1765 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए एग्जाम शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए पहले पेपर का आयोजन 5 जून से 7 जून 2024 तक हुआ था, जिसका रिजल्ट 20 अगस्त 2024 को जारी हुआ। अब दूसरे पेपर का शेड्यूल जारी हो गया है।

SSC JE Paper 2 Exam Date: जानें कब होगी परीक्षा?

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पेपर 1 में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स ही जूनियर इंजीनियर के लिए दूसरे पेपर में शामिल हो सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, दूसरे पेपर का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।

  • SSC JE Exam Schedule चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC Junior Engineer (Civil / Electrical / Mechanical) Examination 2024 के लिंक क्लिक करें।
  • अब एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC JE Paper 2 Exam Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC JE Paper 2 एग्जाम डिटेल्स

एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर भर्ती पेपर 2 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड यानी CBT Mode में होगी। इसमें जनरल इंजीनियरिंग के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 सवाल होंगे। ऐसे में हर सवाल के लिए 3 अंक निर्धारित है। हर गलत सवाल पर 1 अंक काट लिए जाएंगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियस नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article