कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 चल रही है! एसएससी ने हाल ही में जीडी कांस्टेबल के पद पर उपलब्ध वैकेंसी की संख्या को बढ़ा दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, SSC GD वैकेंसी को बढ़ाकर लगभग 45 हजार किया गया है और विस्तृत वैकेंसी वैकेंसी से जुड़े अपडेट को लेकर उम्मीदवार यहां पर टेबल देख सकते हैं, सारिणी में अलग-अलग विभागों के अनुसार वैकेंसी का डिटेल दिया गया है। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 अधिसूचना 27 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी।
मूल अधिसूचना में, एसएससी ने 24,369 वैकेंसी के उम्मीदवारों को अधिसूचित किया था। हालांकि, 26 नवंबर, 2022 के एक नोटिस में एसएससी ने अब जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए इन रिक्तियों को बढ़ा दिया है। इन भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट (SSC GD Constable last date) 30 नवंबर निर्धारित है। अब उपलब्ध वैकेंसी की कुल संख्या 45,284 है। उपलब्ध विस्तृत रिक्तियों के लिए उम्मीदवार नीचे पढ़ सकते हैं।
| Part 1 | ||
| फोर्स | पुरुष | महिला |
| BSF | 17,650 | 3,115 |
| CISF | 5,323 | 591 |
| CRPF | 10,589 | 580 |
| SSB | 1,924 | 243 |
| ITBP | 1,519 | 268 |
| AR | 3,153 | 0 |
| SSF | 116 | 38 |
| Part 2 | ||
| NCB | कुल वैकेंसी -175 | |
उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए विस्तृत आरक्षण वार ब्रेक अप देखने के लिए यहां आधिकारिक नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
एसएससी ताजा आधिकारिक नोटिस लिंक- SSC GD Constable Recruitment 2022
जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के पास एसएससी जीडी कांस्टेबल 2022 के पदों को लेकर आवेदन करने के लिए 30 नवंबर, 2022 तक का समय है। एसएससी जीडी 2022 के लिए भर्ती परीक्षा जनवरी 2023 में होने वाली है।
एसएससी जीडी आयु सीमा: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच है या जो 5 जनवरी, 2005 और 1 जनवरी, 2023 के बीच पैदा हुए हैं, वह एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
