जॉब्स

SSC GD Constable Exam 2025: आ गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख, देखें पूरा शिड्यूल

SSC GD Constable Exam 2025 Date in Hindi: एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से या खबर से पूरा शिड्यूल देख सकते हैं।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख हुई जारी

SSC GD Constable Exam 2025 Date Announced: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा का फॉर्म भरा था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से पूरा शिड्यूल देख सकते हैं।

SSC GD Constable Exam Date 2025 Notification के अनुसार, जो उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 की तिथियों के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उनके लिए ये खबर नए साल की सबसे बड़ी खबरों में से एक है, वे यहां से देखें पूरा शिड्यूल

SSC GD Constable Exam 2025 Date Schedule

परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

SSC GD Constable Exam Date 2025 in Hindi

CBT 160 अंकों (80 प्रश्न, 2 अंक प्रत्येक) के लिए होगा और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा में चार भाग शामिल होंगे-

  • भाग A सामान्य बुद्धि और तर्क है,
  • भाग B सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता है,
  • भाग C प्रारंभिक गणित है और
  • भाग D अंग्रेजी/हिंदी

परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्नों का उत्तर देते समय इस बात का ध्यान रखें।

SSC GD Constable Exam Date 2025 Admit Card

जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि साझा की जाएगी।

SSC GD Constable 2025: कैसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) शामिल होगी, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और चिकित्सा परीक्षा/दस्तावेज सत्यापन होगा।

SSC GD Constable 2025: भरे जाएंगे 39,481 पद

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के लिए 39,481 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article