जॉब्स

SSC CHSL Admit Card 2025: एसएससी ने जारी किया सीएचएसएल एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

लंबे समय के बाद SSC CHSL 2025 12 नवंबर, 2025 को चार पालियों में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे। आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। जानें कैसे डाउनलोड करें...

Image

SSC CHSL Admit Card 2025 Link (iStock)

SSC CHSL Admit Card 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी सीएचएसल (CHSL) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप C की 3,131 भर्तियों के लिए टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

लंबे समय के बाद SSC CHSL 2025 12 नवंबर, 2025 को चार शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट ले जाने होंगे।

एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उपलब्ध CHSL एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • SSC CHSL एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • एग्जाम के लिए इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
एडमिट कार्ड में एग्जाम से जुड़ी सारी डीटेल्स दी गई हैं। इसमें परीक्षा की तारीख से लेकर समय, केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम आदि देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ये भी सलाह दी जाती है कि एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। अगर फोटोग्राफ, साइन या फिर पर्सनल डीटेल्स में कोई गड़बड़ हो तो तुरंत ही आयोग से संपर्क करें। इसमें ये भी साफ किया गया है कि कौन से डॉक्यूमेंट्स परीक्षा के समय लेकर जाने हैं और कौन से नहीं।

एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू होगी। इस एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कि अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से पूछे जाने हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article