टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'चड्डी तक धोती थी...', Scout OP ने लव गिल के लिए उगला जहर, Gullu के सामने खोल दिया सारा कच्चा चिट्ठा

Bigg Boss 20 Scout OP On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने गुल्लू के सामने लव गिल की भर-भऱकर बुराई की है। इस मौके पर स्काउट ने लव का कच्चा चिट्ठा खोल दिया।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Scout OP On Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने अब रिश्तों को साइड में रखकर गेम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। शो में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे, लेकिन अब दोनों की बातचीत लगभग बंद है। इतना ही नहीं, अब स्काउट ने गुल्लू के सामने लव गिल के खिलाफ जहर तक उगला है। स्काउट ने उन सारी चीजों का खुलासा किया है, जो लव गिल उनके लिए करती थी और उसी वजह से वह पागल हो गए थे। स्काउट ने ये तक कहा है कि लव उन्हें लगातार कैसे घूरती रहती थीं, जिस वजह से वह ट्रॉमा में चले गए। स्काउट और गुल्लू का ये वीडियो आग लगा रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'मैं अपना वादा नहीं...' Tanya Mittal संग काम करने पर Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी

    स्काउट ने लव गिल के लिए कही बड़ी बात

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो साने आया है, जिसमें स्काउट और गुल्लू बात करते हुए नजर आए हैं। प्रोमो में दोनों ही लव गिल के बारे में बात करते हैं और स्काउट खुलासा करते हैं कि वह लव की वजह से ट्रॉमा में चले गए थे। प्रोमो में देखा जा सकता है कि स्काउट बोलते हैं, 'एक इंसान के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया है। ये हमेशा ध्यान रखती थी कि मैं हमेशा खाना खा रहा हूं या नहीं। मैंने एक बार कहा था कि मेरे सिर पर तेल लगा दे तो ये रोज लगा रही है। बस लगाए जा रही है। सुबह भी यही उठा रही है।' स्काउट की बात सुनकर बीच में गुल्लू बोलते हैं, 'वो तो चड्डी तक धो रही थी।' ये बोलकर गुल्लू हंसने लगते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'मिश्रा को समझाओ', Eisha Singh-Avinash Mishra के ब्रेकअप पर ट्रोल हुईं प्रेरणा शर्मा का फूटा गुस्सा, लगाई क्लास

      गुल्लू ने स्काउट ओपी का उड़ाया मजाक

      स्काउट आगे कहते हैं, 'वो बिस्तर हब बन रहा था। इसके बाद स्काउट गुल्लू को थोड़ा पास आकर बताते हैं कि लव गिल उनके साथ बिस्तर पर कैसे बैठती थीं। इस दौरान वह ये भी बताते हैं कि लव उन्हें 30-30 सेकंड तक लगातार देखती रहती थीं। वह कहते हैं, '30-30 सेकंड तक लगातार देख रही है। अलग ही घोड़ा दौड़ रहा था अपने अंदर का। ऐसा लग रहा है कि एक चूहा दौड़ रहा है और वो खाना दे रही है। इधर हो जा उधर हो जा। ऐसा औदा मैंने क्या सोचकर दे दिया था। मेरा गुस्सा पीक पर पहुंच गया था।' इस मौके पर गुल्लू उन्हें ये भी बताते हैं कि वह पागल हो गया था। इस प्रोमो पर अब फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग स्काउट का साथ दे रहे हैं, तो कुछ लव गिल का सपोर्ट कर रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article