जॉब्स

SSC CGL टियर 1 परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू, परीक्षा से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:21 PM IST

SSC CGL Tier 1 Exam Guidelines and Admit Card: एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022, 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश यानी गाइडलाइंस को यहां पर देख सकते हैं। इसके अलावा एडमिट कार्ड को चेक और डाउनलोड करने के स्टेप्स को भी यहां पर देखा जा सकता है।

Image

SSC CGL परीक्षा 2022

SSC CGL 2022: कर्मचारी चयन आयोग, SSC 1 दिसंबर से संयुक्त ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा, SSC CGL 2022 परीक्षा आयोजित करने वाला है। टियर 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर पहले ही जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा होगा। इसके अलावा हॉल टिकट या कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि पता होना रहना चाहिए।

इसे चेक और डाउनलोड करने के स्टेप्स के साथ-साथ परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों यानी गाइडलाइन का उल्लेख यहां पर किया गया है, जिनका उम्मीदवारों को पालन करना होगा। SSC CGL परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होगी और 13 दिसंबर, 2022 तक चलेगी।

SSC CGL Exam एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें

परीक्षा देने वाले रजिस्टर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर, क्षेत्रीय वेबसाइट लिंक को क्लिक कर एसएससी एनईआर वेबसाइट को देखें।

इसके बाद एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2022 लिंक को क्लिक करें।

दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किए जाने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि को दर्ज करें।

विवरण जमा करके एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

इसे पढ़ें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा: परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश

परीक्षा उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव प्रकार की परीक्षा होगी जो 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना जरूरी है।

इसके साथ, उनसे एक वैध आईडी प्रूफ ले जाने और रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की उम्मीद की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article