South Central Railway Recruitment 2025: साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के कुल 4232 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- scr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे अप्रेंटिस के खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
SCR RRC Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन
- रेलवे की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- scr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर RRC West Central Railway SCR Act Apprentices 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
RRC West Central Railway SCR Apprentices 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस के खाली पदों पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। वहीं, एससी एसटी, दिव्यांग और महिला कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के खाली पदों पर 10वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में ITI Certificate होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 28 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
