जॉब्स

SBI SCO Recruitment 2024: एसबीआई में इस वैकेंसी के लिए जल्द करें अप्लाई, ग्रेजुएट को मिलेगी 80000 सैलरी

SBI SCO Recruitment Application 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो SBI Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Image

SBI SCO वैकेंसी के लिए करें आवेदन

Photo : Times Now Digital

SBI SCO Recruitment 2024 Application: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो SBI Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने का तरीका, एप्लीकेशन फीस, योग्यता और सैलरी आदि की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

SBI में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

SBI Recruitment Process: ऐसे करें अप्लाई

  • स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SBI SCO Recruitment 2024 Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SBI SCO Recruitment 2024 Notification यहां चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। फीस के तौर पर जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प मिला है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। इसमें सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए MBA की डिग्री और 5 साल का अनुभव मांगा गया है। इसके अलावा वीपी रेगुलर पोस्ट पर ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 80000 से ज्यादा होगी। डिप्टी मैनेजर के पद पर सैलरी 64,820 रुपये से 93,960 रुपये होती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article