एजुकेशन

LIC HFL Apprentice Recruitment 2026: युवाओं के लिए LIC हाउसिंग फाइनेंस में 232 पदों पर मौका, 1 नवंबर से पहले करें आवेदन

LIC HFL ने अप्रेंटिस के 232 पदों पर भर्ती के लिए 1 नवंबर से पहले आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

LIC HFL अपरेंटिस भर्ती 2026

LIC HFL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अप्रेंटिस के 232 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए।

क्या है चयन प्रक्रिया?

LIC HFL अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक भी 100 होंगे। पेपर हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

श्रेणीआवेदन शुल्क
SC/ST और PwBD उम्मीदवार200 रुपये
सामान्य, EWS और OBC पुरुष800 रुपये + GST
सामान्य, EWS और OBC महिला/ट्रांसजेंडर600 रुपये + GST
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RRB Station Master बनने का मौका, 1250 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

ध्यान रखें कि एक बार शुल्क जमा करने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा। इसे किसी दूसरी परीक्षा या भर्ती के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार LIC हाउसिंग फाइनेंस की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है, इसलिए आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भरें। आवेदन जमा करने से पहले अपनी शैक्षणिक जानकारी, उम्र और अन्य विवरण अच्छी तरह जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article