बॉलीवुड

मशहूर प्लेबैक सिंगर Krishna Raj ने दुनिया को कहा अलविदा, ,तमिल इंडस्ट्री में छाया मातम

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर आई है। मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। 90 के दशक में उनके गानों ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Image

कृष्णा राज का निधन (pic credit-instagram)

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज (Krishna Raj ) ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कृष्णा राज की आवाज ने 1990 के दशक में तमिल फिल्म संगीत को कई यादगार गाने दिए, जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। अब उनकी मौत से सभी को तगड़ा झटका लग गया है।- (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-"मेरी उम्मीद से बढ़कर...", Mahesh Babu ने रामायण से प्रेरित वाराणसी सीक्वेंस में किया कमाल का काम, फैन हुए SS Rajamouli)

75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

प्लेबैक सिंगर कृष्णा राज का निधन हो गया है। वह फिल्म म्यूजिशियंस यूनियन के सदस्य थे। उनके जाने से तमिल फिल्म जगत में शोक है। यूनियन ने उनके परिवार और दोस्तों के प्रति दुख जताया है। कृष्णा राज ने कई मशहूर गाने गाए थे। कृष्णा राज का जन्म 25 दिसंबर 1951 को तमिलनाडु के सेलम जिले के वेम्पडितालम गांव में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बुनाई का काम किया। इसी दौरान उनकी रुचि गाने और संगीत में बढ़ने लगी। उन्होंने किसी से खास ट्रेनिंग लिए बिना गाने और बाजा बजाना सीखा। इसके बाद उन्होंने सलेम सुंदर ड्रामा ग्रुप के साथ काम किया और अपनी सिंगिंग को बेहतर बनाया।

बताते चलें कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबर सामने आ रही हैं। हाल ही में तमिल सिनेमा के जाने-माने संगीतकार और गायक देवा का निधन हो गया था। 75 वर्ष की उम्र में उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से लेकर विजय सेतुपति तक ने सोशल मीडिया के जरिए दिग्गज संगीतकार को श्रद्धांजलि दी थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article