बॉलीवुड

Maatrubhumi स्क्रिप्ट में नहीं होगा बदलाव, CBFC को मूवी भेजना है बाकी

सलमान खान की रुकी हुई फिल्म मातृभूमि को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स इसकी कहानी में कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये कब तक पास होगी?

Image

Maatrubhumi स्क्रिप्ट में नहीं होगा बदलाव, CBFC को मूवी भेजना है बाकी

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी वॉर ड्रामा मातृभूमि काफी समय पहले पूरी कर ली थी लेकिन ये अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। फिल्म मातृभूमि को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इसकी कहानी भारत-चीन के बीच हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है, जिस कारण ये अटकी पड़ी है। सेंसर बोर्ड को मूवी में कुछ चीजें ठीक नहीं लग रही हैं, जिस कारण ये पास नहीं हो पा रही है। फिल्म में सलमान खान फौजी के अवतार में हैं, जिस कारण दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि ये जल्द रिलीज होने वाली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Udta Teer: CBFC ने हटाया भारतीय नक्शे से खून के धब्बे वाला शॉट

अगर मूवी मात-भूमि से सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो मेकर्स मातृभूमि में किसी भी तरह का बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। बीते दिनों ऐसी खबरे वायरल हुईं कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मेकर्स से कहानी में कुछ बदलाव करने को कहा है। मूवी में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है और मेकर्स उन्हीं पर काम कर रहे हैं। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स मूवी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं कर रहे हैं। जो खबर मीडिया में वायरल हो रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

सूत्र के अनुसार, "फिल्म मातृभूमि में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है। ये फिल्म वैसे ही तैयार की जा रही है, जैसे इसे प्लान कियाग गया था। फिल्म कहानी और चीजें बदलने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।"

क्या बिना स्क्रिप्ट में बदलाव के रिलीज हो पाएगी मातृभूमि?

अब बड़ा सवाल ये बनता है कि अगर मेकर्स फिल्म में बदलाव नहीं करेंगे तो क्या इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल पाएगा? इनसाइडर्स का मानना है कि मातृभूमि के मेकर्स को सुझाए गए बदलाव करने ही होंगे तभी ये बंद कमरे से निकल कर सिनेमाघरों की शक्ल देख पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article