SBI Clerk Notification 2024 Pdf Download: देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बंपर जॉब ओपनिंग खोल दी है। साल के खत्म होते होते एसबीआई ने नौकरी की बड़ा पिटारा खोल दिया। इस बैंक ने क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 13,735 रिक्तियों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क लेवल की सरकारी जॉब के इंतजार में थे, उनके लिए यह बहुत बड़ा अवसर बनने वाला है। जानें क्या मांगी गई है पात्रता और कब तक किया जा सकता है आवेदन
SBI Clerk Notification 2024 Vacancy
SBI Clerk Notification 2024 के तहत जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों को भरा जाएगा। पदों की संख्या 13,735 है।
SBI Clerk Notification 2024 Official Website
SBI Clerk Notification 2024 Apply Online करने के लिए उम्मीदवारों को sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाने की जरूरत है।
SBI Clerk Notification 2024 Date
आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कल यानी 17 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा। इसलिए आप डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और इस बंपर वैकेंसी के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। SBI Clerk Notification 2024 Official Website sbi.co.in है।
SBI Clerk Notification 2024 Educational Qualification
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक उपाधि होनी चाहिए।
Direct Link for SBI Clerk Notification 2024 Pdf Download Link
SBI Clerk Notification 2024 Age Limit
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है)।
SBI Clerk Notification 2024 Last Date
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
