जॉब्स

ONGC Recruitment 2024: चाहिए 70,000 सैलरी वाली नौकरी, तो आज ही करें आवेदन, ये रहा तरीका

Sarkari Naukri in ONGC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने कई पदों पर 70000 रुपये सैलरी वाली भर्ती निकाली है। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri in ONGC Recruitment 2024

Sarkari Naukri in ONGC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने अपनी 10 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित आवेदको को 42000 से 70000 रुपये तक सैलरी मिलेगी! इस आवेदन को करने कि अंतिम तिथि 19 जून है। आवेदन करने के लिए इच्छुक युवाओं को इसके अधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर पर जाना होगा। तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

आवेदन करने कि क्या है प्रक्रिया

ओएनजीसी मेहसाणा, गुजरात ने जूनियर कंसल्टेंट, एसोसिएट कंसल्टेंट और कंसल्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक अभ्यार्थी, अपना आवेदन/बायोडाटा फॉर्म के साथ दी गई ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। इतना ही नहीं, इसकी हार्ड कॉपी दिए गए पते पर भेजना होगा।

कैसे होगा चयन

जो भी अभ्यर्थी तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पेन/पेपर फॉर्मेट में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगी, जिसमें 40 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 मिनट की समय सीमा होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर अभ्यर्थी को 2 अंक मिलेंगे साथ ही इसमें किसी भी प्रकार का निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी

जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर 42,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये प्रति माह तक भुगतान किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article