जॉब्स

Sarkari Naukri 2024: सरकारी कंपनी में 10वीं पास के लिए 3800 से ज्यादा वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

Sarkari Naukri in Central Government Company: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। केंद्रीय सरकारी कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से अप्रेंटिस के 3800 से ज्यादा खाली पदों पर वैकेंसी निकली है। इस वैकंसी के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- recruit-gov.com पर जाना होगा।

Image

Sarkari Naukri 2024: सरकारी कंपनी में 10वीं पास के लिए 3800 से ज्यादा वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

Sarkari Naukri in Central Government Company: केंद्रीय सरकारी कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से अप्रेंटिस के 3800 से ज्यादा खाली पदों पर वैकेंसी निकली है। इस वैकंसी के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- recruit-gov.com पर जाना होगा। दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 नवंबर 2024 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Yantra India Limited Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- recruit-gov.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Indian Ordinance Factories Engagement of Trade Apprentices 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Indian Ordinance Factories Engagement of Trade Apprentices 2024 नोटिफिकेशन यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस वेकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने बाद ही पूरी होती है। इसमें आवेदन करने के लिए स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी को 200 रुपए जमा करने होंगे। वहीं EWS के लिए 100 रुपए और एससी एसटी और महिलाओं के लिए 100 रुपए तय है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article