जॉब्स

Education News: इस साल नौकरियों के लिए कुल सात करोड़ आवेदनों में से 2.8 करोड़ महिलाएं, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Education News Today: साल 2024 में नौकरियों के लिए किए गए कुल सात करोड़ आवेदनों में से 2.8 करोड़ महिलाओं के थे। यह संख्या वर्ष 2023 के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। रोजगार पोर्टल ‘अपना डॉट को’ की ओर से जारी ‘इंडिया एट वर्क 2024’ रिपोर्ट से बात सामने आई है।

Image

इस साल नौकरियों के लिए कुल सात करोड़ आवेदनों में से 2.8 करोड़ महिलाएं (image - Meta AI)

Education News Today, Sarkari Naukri: साल 2024 में नौकरियों के लिए किए गए कुल सात करोड़ आवेदनों में से 2.8 करोड़ महिलाओं के थे। यह संख्या वर्ष 2023 के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। रोजगार पोर्टल ‘अपना डॉट को’ की ओर से जारी ‘इंडिया एट वर्क 2024’ रिपोर्ट से बात सामने आई है। रिपोर्ट बताती है कि भारत का रोजगार परिदृश्य ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बन रहा है और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

भारत में इस साल नौकरियों के लिए आए सात करोड़ आवेदन

Education News India

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल नौकरियों के लिए कुल सात करोड़ आवेदन किए गए गए, जो “पिछले वर्ष के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा हैं।” इसमें कहा गया है कि आवेदनों की संख्या में वृद्धि कार्यबल में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।

इस साल 2.8 करोड़ महिलाओं ने किया आवेदन

Education News Today

रिपोर्ट के अनुसार, “नौकरी के लिए किए गए कुल सात करोड़ आवेदनों में से 2.8 करोड़ महिलाओं के थे। दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई जैसे टियर-1 शहरों में महिलाओं ने सबसे ज्यादा 1.52 करोड़ आवेदन किए। वहीं, जयपुर, लखनऊ और भोपाल जैसे टियर-2 तथा टियर 3 शहरों में महिलाओं की ओर से किए गए आवेदनों की संख्या 1.28 करोड़ दर्ज की गई, जो मेट्रो शहरों से परे रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि का सूचक है।”

महिला पेशेवरों के औसत वेतन में 28 फीसदी की वृद्धि

Education News in Hindi

इसमें कहा गया है कि 2023 के मुकाबले 2024 में महिला पेशेवरों के औसत वेतन में “28 फीसदी की वृद्धि” दर्ज की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं न सिर्फ स्वास्थ्य देखभाल, आतिथ्य, खुदरा और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि फील्ड बिक्री, आपूर्ति शृंखला और सुरक्षा सेवा जैसी अपरंपरागत भूमिकाएं भी अपना रही हैं।

रिष्ठ और प्रबंधकीय पदों के लिए आए सबसे ज्यादा आवेदन

Education News India Today

इसमें कहा गया है, “वरिष्ठ और प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदनों की संख्या में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो भारत के नये युग के कार्यबल को आकार देने में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।” रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में रोजगार के लिए आवेदन करने वाले ‘नये आवेदकों’ की संख्या दो करोड़ से अधिक रही, जो “2023 की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा है।”

इसमें कहा गया है कि चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में 60 लाख आवेदन किए गए, जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे क्षेत्रों में 82 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article