एजुकेशन

असम में 5,734 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पुलिस, वन विभाग समेत किन विभागों में होगी भर्ती

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के छह सरकारी विभागों में 5,734 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित की है। भर्ती परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी।

Image

असम में 5,734 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित - (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

असम में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य के छह सरकारी विभागों में 5,734 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने की तारीख घोषित की है। भर्ती परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों से परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की अपील की है। उनके मुताबिक, युवाओं के पास तैयारी के लिए करीब तीन महीने का समय है।

ध्यान रहे, अलग-अलग पदों के लिए आवेदन, योग्यता, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी जानकारी संबंधित विभागों की आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही स्पष्ट होगा।

सबसे ज्यादा किस विभाग में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान में असम पुलिस में सबसे ज्यादा 2,236 पद रखे गए हैं। इसके बाद वन विभाग में 1,307 पदों पर भर्ती की जाएगी। होमगार्ड, पुलिस रेडियो संगठन और अन्य विभागों में भी नियुक्तियां होंगी।

विभागवार पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

विभागपदों की संख्या
असम पुलिस2,236
वन विभाग1,307
होमगार्ड827
असम पुलिस रेडियो संगठन (APRO)684
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज489
जेल विभाग191
कुल5,734
उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए तीन महीने

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है। ऐसे में अभ्यर्थियों को संबंधित पद की योग्यता और परीक्षा पैटर्न के अनुसार पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। उम्मीदवार सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अन्य जरूरी विषयों की तैयारी के साथ मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास कर सकते हैं। पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को यह भी देखना चाहिए कि संबंधित भर्ती में शारीरिक परीक्षा या अन्य चयन प्रक्रिया शामिल है या नहीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article