जॉब्स

Sarkari Naukri 2023: इस हफ्ते इन सरकारी नौकरियों के लिए करें आवेदन, जानें किस परीक्षा का रिजल्ट व एडमिट कार्ड होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 12, 2023, 08:30 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Sarkari Naukri Notification 2023: देश में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज होता है। अगर आप भी सरकारी भर्ती का सपना देख रहे हैं तो इस सप्ताह इन नौकरियों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2023, Sarkari Naukri Notification 2023: देश में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज होता है। अगर आप भी सरकारी भर्ती का सपना देख रहे हैं तो इस सप्ताह शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और प्रशासन सहित इन विभागों में निकली नौकरी के लिए घर बैठे तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CSBC Bihar Police Recruitment 2023: कांस्टेबल के इतने पद खाली

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: स्कूल टीचर पदों के लिए करें अप्लाई

बिहार में टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी के 1.70 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी स्कूल टीचर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

SSC CHSL Admit Card 2023: सीएचएसएल एडमिट कार्ड होगा जारी

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। आयोग की ओर से टियर 2 परीक्षा 26 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPPSC PCS Result 2023: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 14 मई को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

JSSC Graduate Level Exam 2023: झारखंड में नौकरी का मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2017 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article