RRC Eastern Railway Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती सेल, ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर 7 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 3115 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for Railway Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Railway Apprentice Recruitment 2025: ऐसे होगा चयन
रेलवे अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
