जॉब्स

RRB Group D Vacancy: 32438 पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, देखें अपडेट

RRB Level Group D Apply Correction Edit Form: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने ग्रुप डी लेवल 1 के विभिन्न 32438 पदों के लिए भर्ती शुरू की थी, अब नए अपडेट के अनुसार, आरआरबी ने आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया है, अगर आपने भी इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन फॉर्म में सुधार

Image

32438 पदों पर भर्ती के लिए आरआरबी ग्रुप डी आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

Railway RRB Level Group D Apply Correction Edit Form for 32438 Post: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने हाल ही में ग्रुप डी लेवल 1 के हजारों पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। RRB Group D Notification 2025 के तहत 32438 पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अगर आपने भी RRB Group D Form भरा था, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, RRB Group D Application Form 2025 में सुधार के लिए लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है।

Railway RRB Level Group D CEN 08/2024 Apply Correction Edit Form for 32438 Post के लिए रुचि रखने वाले उम्मीदवारों ने 23 जनवरी 2025 से 01 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए थे। जिन्हें लगता है कि उन्हें परीक्षा फॉर्म में सुधार की जरूरत है, वो नीचे दिए लिंक पर जाएं।

यह भर्ती विभिन्न विभागों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, तकनीकी विभाग (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एसएंडटी) जैसे हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और अन्य लेवल-1 भूमिकाओं में लेवल 1 पदों के लिए की जाएगी।

देखें पदों का विवरण

पदों का नाम पदों की संख्या
Pointsman-B5058
Assistant (Track Machine)799
Assistant (Bridge)301
Track Maintainer Gr. IV13187
Assistant P-Way247
Assistant (C&W)2587
Assistant TRD1381
Assistant (S&T)2012
Assistant TL & AC (Workshop)624
Assistant (Workshop) (Mech)3077
Assistant TL & AC1041
Assistant Operations (Electrical)744
Assistant Loco Shed (Electrical)950
Assistant Loco Shed (Diesel)420
कैसे होगा चयन

चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट, पीईटी, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षा और पैनल के लिए बुलाया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article