RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग, ने RPSC भर्ती 2022 के तहत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और राजस्व अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए कुल 118 बंपर वैकेंसी (RPSC Recruitment 2022 Notification 2022 Released) जारी कर दी हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पद के अनुसार एलिजिबिलिटी मानदंड चेक कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट--rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त, 2022 से शुरू होने वाली है। वहीं आरपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 27 सितंबर, 2022 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे इस आर्टिकल में एलिजिबिलिटी मानदंड के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।
RPSC Recruitment 2022: एलिजिबिलिटी मानदंड
आयुसीमा: आरपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार अलग अलग तय की गई है। सहायक एग्जीक्यूटिव सिविल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई. (सिविल) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं राजस्व अधिकारी ग्रेड II के लिए, उम्मीदवार के पास भारतीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं कार्यकारी अधिकारी ग्रेड IV पद के लिए, उम्मीदवार को हिंदी और राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
RPSC recruitment 2022: महत्वपूर्ण जानकारी
| भर्ती परीक्षा | RPSC भर्ती 2022 |
| कुल पद | 118 |
| किन पदों पर भर्तियां? | सहायक एग्जीक्यूटिव, राजस्व अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी |
| आवेदन | 29 अगस्त, 2022 से शुरू होगा |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 सितंबर, 2022 |
| शैक्षिक योग्यता | पदों के अनुसार अलग अलग |
| परीक्षा का मोड | सीबीटी |
| आयु सीमा | 1 जनवरी, 2022 तक 18 से 40 वर्ष |
| वेतन | पोस्ट के अनुसार अलग अलग |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
