RPSC Librarian Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC Librarian Recruitment) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RPSC Librarian Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लाइब्रेरियन के कुल 300 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Rajasthan Librarian Vacancy) की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 20 फरवरी को लिंक एक्टिव कर (Rajasthan Librarian Bharti 2024) दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RPSC Librarian Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान लाइब्रेरियन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी यूजीसी की ओर से मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।RPSC Librarian Vacancy 2024: आयु सीमा
आरपीएससी लाइब्रेरियन के पदों पर आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।RPSC Librarian Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Librarian Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, यहां अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
