जॉब्स

RPSC Assistant Professor Recruitment: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2024 कब होगी, आयोग ने जारी की तारीख

RPSC Assistant Professor Recruitment: आरपीएससी ने शुक्रवार को सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Image

RPSC Assistant Professor Exam schedule

RPSC Assistant Professor Recruitment: आरपीएससी ने शुक्रवार को सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि 11 दिसंबर, 2024 को चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु 33 विभिन्न विशिष्टताओं में सहायक आचार्य के कुल 329 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23/2024-25 जारी किया गया था। परीक्षा अन्तर्गत 3 से 4 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के तहत निम्नानुसार किया जाएगा।

3 जुलाई, 2025 को परीक्षा

प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक 15 विषय - डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोसी/स्किन एंड वीडी (बीएस), जनरल सर्जरी (बीएस), नेफ्रोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (बीएस), ऑपथैल्मोलॉजी (बीएस), ऑटो राइनो लेरिंगोलॉजी हेड एंड नेक/ईएनटी (बीएस), पीडियाट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स न्यूरोलॉजी (एसएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (बीएस), साइकेट्री (बीएस), रेडियोडायग्नोसिस (बीएस), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ टीबी एंड चेस्ट (बीएस), सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (एसएस)तथा वायरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक 9 विषयः- जनरल मेडिसिन (बीएस), नियोनेटोलॉजी (एसएस), न्यूरो सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (एसएस), पैलिएटिव मेडिसिन (बीएस), रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी (बीएस), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), ट्रॉमेटोलॉजी एंड सर्जरी (बीएस) तथा यूरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

4 जुलाई 2025 को इन विषयों की परीक्षा

प्रातः 10 से दोपर 12.30 बजे तक 9 विषयः- एनेस्थेसियोलॉजी (बीएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रह्यूमेटोलॉजी (एसएस), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), जेरियाट्रिक मेडिसिन (बीएस), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (एसएस), ऑर्थाेपेडिक्स (बीएस), पीडियाट्रिक्स (बीएस) तथा प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article