RHB Recruitment 2023, Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान हाउंसिंग बोर्ड ने अपने यहां पर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व प्रोजेक्ट इंजीनियर के 258 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट urban.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।
Rajasthan Housing Board Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी
राजस्थान हाउंसिंग बोर्ड के कुल 258 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कनिष्ठ लेखाकार के 50 पद, कनिष्ठ सहायक के 50 पद, परियोजना अभियंता के 60 पद, परियोजना अभियंता कनिष्ठ सिविल डिग्री के 40 पद, कनिष्ठ प्रारूपकार के 10 पद, परियोजना अभियंता के 11 पद और विधि सहायक के कुल 09 पद शामिल हैं।Rajasthan Housing Board Vacancy: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए या फिर संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर विजिट करें।Rajasthan Housing Board Vacancy 2023: आयु सीमा
राजस्थान हाउंसिंग बोर्ड के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु कंप्यूटर ऑपरेटर के 06 पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।Rajasthan Housing Board Bharti:कैसे करें आवेदन
- urban.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Housing Board Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
RHU Recruitment 2023:ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- संबंधित मार्कशीट
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
ध्यान रहे आपको ये सभी दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ स्कैन कर अपलोड करना होगा। बिना स्कैन के डॉक्यूमेंट्स स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
