जॉब्स

RBI Recruitment 2023: आरबीआई ग्रेड बी पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, rbi.org.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 7, 2023, 08:41 PM IST

RBI Recruitment 2023, RBI Grade B Application 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

RBI Recruitment 2023

Photo : iStock

RBI Recruitment 2023, RBI Grade B Application 2023: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। योग्य अभ्यर्थी अब ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 जून निर्धारित की गई है।

RBI Grade B Recruitment 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, आरबीआई में ग्रेड बी के 291 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ऑफिसर ग्रेड बी जनरल के 238 पद, ग्रेड बी डीईपीआर के 38 पद और ग्रेड बी डीएसआईएम के 31 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44500 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा।

RBI Grade B Exam 2023: इस आधार पर होगा चयन

आरबीआई ग्रेड बी पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा (RBI Grade B Exam Date 2023) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है। आरबीआई की ओर से इस परीक्षा की सटीक तारीख और एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

How to apply for RBI Grade B Recruitment 2023

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ग्रेड बी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर दे।
RBI Grade B Application 2023: इतना देना होगा शुल्क

अभ्यर्थी आरबीआई ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए और एससी/एसटी को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article