RBI Medical Consultant Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मेडिकल कंसल्टेंट (BMC) के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा (RBI Medical Consultant Recruitment) दी है। यहां बैंक मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 थी। हालांकि अब अभ्यर्थी 14 नवंबर 2025 तक अपना आवेदन कर (RBI Medical Consultant Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 13 नवंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
RBI Medical Consultant Qualification: आरबीआई मेडिकल कंसल्टेंट क्वालिफिकेशन
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से एलोपैथिक चिकित्सा में एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, चतुर्थ तल, मुख्य कार्यालय भवन, गांधी ब्रिज के पास, अहमदाबाद - 380014 के पते पर जमा करना होगा।
RBI Medical Consultant Recruitment 2025: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन आयोजित करेगा। इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन केलिए पात्र माना जाएंगे। बता दें यह भर्ती तीन साल के अनुबंध के आधार पर की जा रही है।
RBI Medical Consultant Recruitment 2025: यहां देखें सैलरी
यहां सैलरी की बात करें तो अनुबंध अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 1,000 रुपये प्रति घंटा पारिश्रमिक दिया जाएगा। यहां देय मासिक पारिश्रमिक में से, 1,000 रुपये प्रति माह वाहन व्यय के रूप में और 1,000 रुपये प्रति माह मोबाइल शुल्क दिया जाएगा।
