सर्दियां आते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी कम बजट (Affordable Winter Shopping) में अच्छी क्वालिटी के स्वेटर, जैकेट, शॉल, कार्डिगन और थर्मल वियर खरीदना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) विजिट कर सकते हैं या अगर आपके कोई रिलेटिव यहां रहते हैं तो आप विंटर शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं। दरअसल, लुधियाना को भारत के प्रमुख होजरी और वूलन गारमेंट्स हब के रूप में जाना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर गर्म कपड़ों का निर्माण होता है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इनकी सप्लाई की जाती है। यहां आपको दूसरे शहरों की तुलना में कई तरह के बजट और डिजाइन के विकल्प मिल जाते हैं।
होलसेल और रिटेल दोनों विकल्प मौजूद
लुधियाना की पहचान सिर्फ एक औद्योगिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि गर्म कपड़ों के बड़े बाजार के रूप में भी है। यहां हजारों छोटी-बड़ी होजरी और निटवेयर यूनिट्स काम करती हैं। इन फैक्ट्रियों में स्वेटर, कार्डिगन, हुडी, जैकेट, मफलर, टोपी, मोजे और थर्मल जैसे कई प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। यहां होलसेल और रिटेल दोनों तरह की खरीदारी के विकल्प मिलते हैं।
कहां से करें सर्दियों की शॉपिंग
चौड़ा बाजार: चौड़ा बाजार लुधियाना के पुराने और मशहूर बाजारों में शामिल है। आप यहां से स्वेटर, थर्मल वियर, मफलर, विंटर कैप और होजरी के कई विकल्प मिलते हैं। आसपास की मीना बाजार की गलियों में भी गर्म कपड़ों की दुकानें हैं।
मोचपुरा बाजार: अगर आपको ऊनी कपड़े और शॉल खरीदने हैं तो मोचपुरा बाजार जा सकते हैं। यहां कपड़ों और सूटिंग मटीरियल की कई दुकानें हैं। आसपास वूलन मार्केट रोड पर भी शॉल और ऊनी कपड़ों के विक्रेता मिलते हैं।
घास मंडी: यह बाजार स्वेटर, जैकेट, शॉल, टोपी और मफलर की खरीदारी के लिए जाना जाता है। यहां होलसेल के साथ रिटेल में भी सामान खरीदने के विकल्प मिलते हैं।
अकालगढ़ मार्केट: यहां जैकेट, हुडी, स्वेटशर्ट, ट्रैकसूट और दूसरे रेडीमेड कपड़ों की अच्छी वैरायटी मिल सकती है।
शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान
लुधियाना में खरीदारी करते समय एक ही सामान के लिए अलग-अलग दुकानों पर कीमत जरूर पूछें। ऊनी कपड़े खरीदते समय यह भी जांचें कि उनमें असली ऊन, एक्रिलिक या दोनों का मिश्रण इस्तेमाल हुआ है। कपड़े की सिलाई, बटन, जिप और फिनिशिंग भी अच्छी तरह देखें। होलसेल दुकानों पर सिंगल पीस की बिक्री होती है या नहीं, यह पहले पूछ लें।
