जॉब्स

Railway Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं व 12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

Southern Railway Apprentice Recruitment 2024: दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 2438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर 12 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2024

Southern Railway Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर 12 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

Southern Railway Apprentice Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण रेलवे में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मकैनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, पेन्टर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, वायरमैन, प्लंबर और टर्नर सहित कुल 2438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Railway Apprentice Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आय़ु 15 साल और अधिकतम आयु 22/24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

How to apply for Southern Railway Apprentice Rcruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Railway Recruitment 2024: इस बात का रखें ध्यान

योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए 12 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थयों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article