पैसों से भरेंगी इन 5 राशियों की तिजोरियां, सूर्य और गुरु ने बना लिया है बेहद शुभ शतांक योग

Surya Guru Centile Yog 2026: सूर्य और देवगुरु बृहस्पति एक-दूसरे से 100 डिग्री पर आ गए हैं। इससे सेनटाइल योग का निर्माण हो गया है। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की उम्मीद है।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Nov 29 2026, 14:06 IST
बन गया सेनटाइल योग01 / 08

बन गया सेनटाइल योग

Surya Guru Centile Yog 2026: ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति 29 नवंबर 2026 की सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर एक-दूसरे से 100 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। दोनों ग्रहों के बीच बने इस खास संबंध को सेंटाइल या शतांक एस्पेक्ट कहा जाता है। ज्योतिषीय विश्लेषण में इसे नई संभावनाओं, प्रतिभा, ज्ञान और अपनी क्षमताओं को सही दिशा में इस्तेमाल करने से जोड़ा जाता है। सूर्य जहां आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और प्रशासन के कारक हैं, वहीं गुरु ज्ञान, धन, भाग्य, शिक्षा और विस्तार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संबंध कुछ राशियों के लिए करियर, बिजनेस, फाइनेंशियल कंडीशन और पारिवारिक जीवन में अच्छे मौके बना सकता है। इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में और गुरु सिंह राशि में मौजूद हैं। गुरु के साथ सिंह राशि में मंगल और केतु भी विराजमान हैं। वहीं सूर्य वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र से गुजर रहे हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता, रिसर्च और नए फैसलों से जुड़े मामले महत्वपूर्ण हो सकते हैं। चंद्र राशि के आधार पर सिंह, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह योग ज्यादा फायदेमंद रहने के संकेत दे रहा है।

सूर्य और गुरु का 100 डिग्री का सेंटाइल योग क्यों है खास02 / 08

सूर्य और गुरु का 100 डिग्री का सेंटाइल योग क्यों है खास

सूर्य को ज्योतिष में सत्ता, अधिकार, आत्मबल, पिता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। वहीं बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान, गुरु और भाग्य से जोड़ा जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 100 डिग्री के कोण पर आते हैं, तो इसे आधुनिक ज्योतिषीय एस्पेक्ट गणना में सेंटाइल कहा जाता है। कुछ ज्योतिषाचार्य इसे शतांक योग भी कहते हैं। यह 100 डिग्री का कोण सामान्य 60 डिग्री के सेक्सटाइल या 120 डिग्री के ट्राइन से अलग है। इसे एक माइनर एस्पेक्ट माना जाता है, जिसे प्रतिभा, नई सोच और किसी विशेष क्षमता को विकसित करने से जोड़ा जाता है। इसलिए इस योग का विश्लेषण करते समय दोनों ग्रहों की राशि, भाव स्थिति और उनके स्वामित्व को भी ध्यान में रखना जरूरी है। इस बार गुरु सिंह राशि में हैं, जो सूर्य की राशि है। सूर्य और गुरु के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। इससे गुरु की स्थिति को सूर्य की राशि का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि गुरु के साथ मंगल और केतु भी मौजूद हैं। मंगल की मौजूदगी महत्वाकांक्षा और एक्शन लेने की क्षमता बढ़ा सकती है, जबकि केतु के कारण कुछ मामलों में अचानक बदलाव या फैसलों को लेकर असमंजस भी पैदा हो सकता है। इस कारण नए अवसर मिलने पर जल्दबाजी के बजाय सही प्लानिंग से आगे बढ़ना बेहतर होगा।

​कर्क राशि​03 / 08

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य पांचवें और गुरु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। पांचवां भाव शिक्षा, बुद्धि, संतान, प्रेम और क्रिएटिविटी से जुड़ा है, जबकि दूसरा भाव धन, सेविंग, परिवार और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है। गुरु आपके नौवें भाव के स्वामी भी हैं। ऐसे में दूसरे भाव में गुरु की मौजूदगी फाइनेंशियल कंडीशन और परिवार से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। नौकरी करने वालों को अपनी स्किल्स के जरिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए नए क्लाइंट्स और पुराने कॉन्टैक्ट्स के जरिए इनकम बढ़ाने का मौका बन सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में नई स्ट्रैटेजी अपनाने और अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का अवसर मिलेगा। मीडिया, लेखन, डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ काम की प्लानिंग भी बन सकती है। धन और शिक्षा से जुड़े मामलों में यह योग आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है।

​सिंह राशि​04 / 08

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए यह योग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और चौथे भाव में मौजूद हैं। वहीं गुरु आपकी ही राशि यानी पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु पांचवें भाव के स्वामी भी हैं। इस स्थिति में आपका कॉन्फिडेंस और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो सकती है। नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपने काम को नए तरीके से आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शिक्षा और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। घर, प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े मामलों में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि गुरु के साथ मंगल और केतु की मौजूदगी के कारण स्वभाव में जल्दबाजी या जिद बढ़ सकती है। किसी भी बड़े फैसले में भावनाओं के बजाय सही जानकारी को महत्व दें। पर्सनल इमेज, आत्मविश्वास और घरेलू सुख के लिहाज से यह योग आपके लिए अच्छा रह सकता है।

​तुला राशि​05 / 08

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव और गुरु ग्यारहवें भाव में मौजूद हैं। दूसरा भाव धन, सेविंग, परिवार और वाणी से जुड़ा है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, प्रॉफिट, बड़े कॉन्टैक्ट्स और इच्छाओं की पूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे इनकम और सेविंग से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। वहीं गुरु ग्यारहवें भाव में रहकर लाभ और नेटवर्क से जुड़े मामलों को एक्टिव कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को इंसेंटिव, सैलरी या किसी पुराने पेमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स और पुराने संपर्कों के जरिए फायदा मिल सकता है। सेल्स, मार्केटिंग, कंसल्टेंसी और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है। आपकी बातचीत और नेगोशिएशन स्किल किसी कारोबारी डील में मददगार हो सकती है। हालांकि किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना जांचे निवेश करने से बचें। इनकम और फाइनेंशियल ग्रोथ के मामले में यह योग आपके लिए खास रह सकता है।

​वृश्चिक राशि​06 / 08

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव और गुरु दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पहला भाव व्यक्तित्व, कॉन्फिडेंस और पर्सनल इमेज से जुड़ा है, जबकि दसवां भाव नौकरी, बिजनेस, पद और प्रोफेशनल पहचान का प्रतिनिधित्व करता है। खास बात यह है कि सूर्य आपके दसवें भाव के स्वामी हैं और अब पहले भाव में मौजूद हैं। गुरु दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति करियर, धन और शिक्षा से जुड़े मामलों को एक साथ एक्टिव कर सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी बात को महत्व मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव करके नए क्लाइंट्स जोड़ सकते हैं। रिसर्च, मैनेजमेंट, फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी स्किल्स और अनुभव का सही इस्तेमाल करें। करियर और प्रोफेशनल पहचान के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सबसे मजबूत स्थितियों में से एक है।

​कुंभ राशि​07 / 08

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य दसवें भाव और गुरु सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। दसवां भाव करियर, नौकरी, पद और प्रोफेशनल इमेज से जुड़ा है, जबकि सातवां भाव बिजनेस पार्टनरशिप, मैरिड लाइफ और क्लाइंट्स से संबंधित है। सूर्य आपके सातवें भाव के स्वामी हैं और दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में मौजूद हैं। ऐसे में बिजनेस, क्लाइंट डीलिंग और इनकम के मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए नई पार्टनरशिप, बड़े क्लाइंट्स और कारोबारी समझौतों की दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है। मैरिड लाइफ में भी पार्टनर के साथ किसी आर्थिक या पारिवारिक योजना पर सहमति बन सकती है। हालांकि नए समझौते में सभी शर्तें स्पष्ट रखें। करियर, पार्टनरशिप और फाइनेंशियल ग्रोथ के लिहाज से यह योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।​

​डिसक्लेमर​08 / 08

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!