वेब सीरीज

Bhuvan Bam ने युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में की भद्दी टिप्पणी, बवाल मचते ही एक्शन में आई वडोदरा पुलिस

Bhuvan Bam Obscene Comment: कॉमेडियन भुवन बाम ने हाल ही में पारूल युनिवर्सिटी में लावारी शो के दौरान भद्दी टिप्पणी की। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। साथ ही वडोदरा पुलिस भी एक्शन में आ गई है।

Image

Bhuvan Bam की भद्दी टिप्पणी ने मचाया बवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bhuvan Bam Obscene Comment: मशहूर कॉमेडियन भुवन बाम इन दिनों 'ढिंढोरा 2' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उनके साथ इस शो में संजीदा शेख ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। भुवन बाम हाल ही में एक्ट्रेस संजीदा शेख के साथ गुजरात में स्थित पारूल युनिवर्सिटी के लावारी शो का हिस्सा बने। लेकिन वहां भुवन बाम ने ऐसी भद्दी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इतना ही नहीं, मामले को बढ़ता देख गुजरात की वडोदरा पुलिस भी एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मामले को लेकर कहा है कि इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

पारूल युनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संजीदा शेख कहती हैं कि मेरे पापा ने जबरदस्ती किसी के साथ मेरा रिश्ता तय कर दिया है। मैं सोच रही हूं कि गाड़ी के नीचे आ जाऊं, 2-3 महीने कोई परेशान नहीं करेगा। लेकिन तभी भुवन बाम कमेंट करते हैं, "मेरे नीचे आ जाओ, कोई नौ महीने तक परेशान नहीं करेगा।" भुवन बाम की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Sharma ने तलाक की खबरों के बीच किया Neil Bhatt को अनफॉलो, डिलीट कीं शादी और सगाई की फोटोज

भुवन बाम के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भुवन बाम ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दी हैं। उसे उसी वक्त स्टेज से निकाल देना चाहिए था। पैसा इनके दिमाग में चढ़ चुका है। लेकन अब ये नकली वीडियो शेयर करेंगे और मासूम बनेंगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "युनिवर्सिटी में अब छात्रों के लिए ऐसे जोकर लोगों को लाया जा रहा है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "कॉमेडी और अश्लीलता में फर्क होता है। युनिवर्सिटी का स्टेज मनोरंजन का हकदार है, लेकिन इस तरह के गलत ह्युमर का नहीं।"

एक्शन में वडोदरा पुलिस

भुवन बाम की हरकतों पर बवाल मचते ही पुलिस ने भी लीगल कार्रवाई शुरू कर दी है। वडोदरा (Vadodara) के रूरल एसपी सुशील अग्रवाल ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन संग बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन वडोदरा पुलिस ने अभी तक ये नहीं बताया है कि किसके-किसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article