जॉब्स

Railway NER Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

Railway NER Recruitment 2024: भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी Indian Railway NER में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1104 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apprentice.rrcner.net पर जाना होगा।

Image

नॉर्थ ईस्ट रेलवे में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Railway NER Recruitment 2024 Apprentices Vacancy: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे के उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी Indian Railway NER में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1104 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट apprentice.rrcner.net पर जाना होगा।

नॉर्थ ईस्ट रेलवे में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RRC NER Gorakhpur Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apprentice.rrcner.net पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Railway Recruitment of Apprentice 2024 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • आगे मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRC NER Gorakhpur Apprentice Recruitment 2024 Application यहां डायरेक्ट अप्लाई करें।

Indian Railway NER Vacancy Details

ऑफिसपदों की संख्या
Mechanical Workshop/ Gorakhpur411
Signal Workshop/ Gorakhpur Cantt63
Bridge Workshop /Gorakhpur Cantt35
Mechanical Workshop/ Izzatnagar151
Diesel Shed / Izzatnagar60
Carriage & Wagon /lzzatnagar64
Diesel Shed / Gonda90
Carriage & Wagon /Varanasi75
Carriage & Wagon / Lucknow Jn155

कौन कर सकता है अप्लाई?

उम्मीदवार जिन्होंने अपनी कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा 50% अंकों के साथ पास की है वो आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित ट्रेड / शाखा में आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले इसमें आवेदन के पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2024 से पहले उत्तर पूर्व रेलवे, एनईआर गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article