Punjab and Sind Bank Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब और सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर 15 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
Punjab and Sind Bank Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब और सिंध बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 213 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एससी के लिए 16 पद, एसटी के लिए 7 पद, ओबीसी के लिए 41 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद और अनारक्षित वर्ग के लिए 140 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।
How to apply for Punjab and Sind Bank Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Punjab and Sind Bank Bharti 2024: ऐसे होगा चयन
स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 35% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।
