जॉब्स

PGCIL Recruitment 2024: ग्रेजुएट के लिए 800 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 85000

PGCIL Recruitment 2024: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। पावर ग्रिड एनर्जी सर्विस (PESL) की तरफ से ग्रेजुएट ट्रेनी के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 802 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- powergrid.in पर जाना होगा।

Image

PGCIL में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड एनर्जी सर्विस (PESL) की तरफ से ग्रेजुएट ट्रेनी के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 802 पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- powergrid.in पर जाना होगा। ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

सरकारी कंपनी पावर ग्रिड एनर्जी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

PGCIL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- powergrid.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं।
  • अगले पेज पर Recruitment of Diploma Trainee (Electrical)/ Civil, Junior Officer Trainee – (HR)/ (F&A) and Assistant Trainee (F&A) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online पर जाएं
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

PGCIL Recruitment Application fees: कितनी है फीस?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को फीस के तौर 300 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एसएसी एसटी और दिव्यांग के लिए कोई फीस नहीं है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

सैलरी डिटेल्स

पावर ग्रिड एनर्जी सर्विस (PESL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में इंजीनियरिंग ट्रेनी के पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 30000 रुपये से 1,20,000 रुपये मिलेगी। इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article