जॉब्स

High Court Translator Recruitment 2024: इंग्लिश-हिंदी ट्रांसलेशन पर है कमांड तो हाईकोर्ट में नौकरी पक्की, सैलरी होगी 142000 से ज्यादा

Patna High Court Translator Recruitment 2024: पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अच्छी टाइपिंग स्पीड रखने वालों का सेलेक्शन होगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Patna High Court Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाना होगा।

Image

हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर की वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Patna High Court Translator Recruitment 2024: अगर आपको हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेशन पर कमांड है तो आपके लिए काम की खबर है। पटना हाईकोर्ट में ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 80 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Patna High Court Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाना होगा।

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से ट्रांसलेटर के खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 मई से 30 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Patna High Court Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Vacancies पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Patna HC Translator Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Patna High Court Translator Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Patna High Court Recruitment कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

कैटेगरीकुल पोस्टमहिलाओं के लिए सीटें
Unreserved3412
EWS0801
SC1204
ST0200
EBC1505
BC0903
कुल पद8025

Translator Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रांसलेटर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन में इंग्लिश सब्जेक्ट होना जरूरी है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस

ट्रांसलेटर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखिच परीक्षा के बाद कंप्यूटर टेस्ट होगा। इसमें प्रति मिनट 20 शब्द की टाइपिंग स्पीड चाहिए। इसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। फाइनल लिस्ट में सेलेक्ट होने के बाद पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक की होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article