Orissa High Court Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की चाहत किसे नहीं होती है। हर कोई एक सुरक्षित भविष्य के लिए सरकारी नौकरी पाना चाहता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बताने वाले हैं एक नई भर्ती के बारे में। ओडिशा हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर समेत कई ऑफिसर पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट
Orissa High Court Recruitment Application Status
ओडिशा हाईकोर्ट में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 जून 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की 80 शब्द प्रति मिनट के मुताबिक शॉर्टहैंड स्पीड होनी चाहिए। वहीं टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देने होंगे।
Orissa High Court Recruitment 2024: उम्र सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 32 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
Orissa High Court Recruitment: सैलरी
जूनियर स्टेनोग्राफर- 25,500 से 81,100
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर- 35,400 से 1,12,400
