जॉब्स

ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2700 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस तक

ONGC Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 2743 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है। यहां आप ओएनजीसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

ONGC Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: ओएनजीसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ONGC Apprentice Recruitment 2025) खबर है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2743 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (ONGC Apprentice Recruitment) की जाएगी। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट मेरिट लिस्ट के जरिए की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2025 है। यहां आप ओएनजीसी अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ONGC Apprentice Qualification: अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही ITI/Diploma या फिर किसा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

ONGC Apprentice Age Limit: अप्रेंटिस के लिए आयु सीमा

वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

ONGC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ongcindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ONGC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

ONGC Apprentice Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

ओएनजीसी के अप्रेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं।

  1. शॉर्ट लिस्टिंग
  2. मेरिट लिस्ट
  3. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  4. मेडिकल एग्जामिनेशन

यहां आप ओएनजीसी के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article