Upcoming TV Shows: दिसंबर में बैक-टू-बैंक धमाका करेंगे ये 7 नए शोज, पॉपुलैरिटी में Bigg Boss 20 को देंगे मात

Upcoming TV Shows: टीवी इंडस्ट्री में दिसंबर के महीने में बैक टू बैक शोज धमाका करने वाले हैं। आज हम आपको इस स्टोरी में अपकमिंग टीवी शोज के नाम बताने वाले हैं, जिससे एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है।

Authored by: KavitaUpdated Nov 26 2026, 11:23 IST
टीवी पर धमाका करेंगे ये शोजImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी पर धमाका करेंगे ये शोज

Upcoming TV Shows: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों बेशक टीआरपी की रिपोर्ट नहीं आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुपमा, बिग बॉस 20 समेत कई शोज की चर्चा हो रही है, लेकिन इन शोज को टक्कर देने के लिए टीवी जगत में नए सीरियल्स धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। बीते दिनों ही कई टीवी शोज का ऐलान हुआ है, जो जल्द ही ऑन एयर होकर दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। आइए इन शोज की लिस्ट आपको बताते हैं, जिसमें फैमिली ड्रामा से लेकर रोमांस तक शामिल है।

​इश्क सरफिरा (Ishq Sarfira)Image Credit : Instagram02 / 08

​इश्क सरफिरा (Ishq Sarfira)

टीवी सीरियल इश्क सरफिरा पर मेकर्स तेजी से काम कर रहे हैं। शो में प्रणाली राठौड़ और भरत अहलावत लीड रोल में दिखाई देंगे। शो की शूटिंग शुरू हो गई है। दावा है कि जल्द ही शो ऑन एयर होगा।

मेरा सिंदूर (Mera Sindoor)Image Credit : Instagram03 / 08

मेरा सिंदूर (Mera Sindoor)

अंकित गुप्ता एक बार फिर टीवी पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं। सीरियल मेरा सिंदूर में अंकित गुप्ता नजर आएंगे। इस में अंकित के साथ आंचल साहू दिखाई दंगी। ये शो कलर्स पर स्ट्रीम होगा।

लाफ्टर शेफ्स 4 (Laughter Chefs 4)​Image Credit : Instagram04 / 08

लाफ्टर शेफ्स 4 (Laughter Chefs 4)​

इस लिस्ट में लाफ्टर शेफ्स का नाम भी है, जिसके तीन सीजन सुपरहिट रहे हैं और अब मेकर्स ने चौथे सीजन पर तैयारी शुरू कर दी है। कुछ समय पहले ही अली गोनी ने लाफ्टर शेफ्स 4 का हिंट दिया था।

​अंधेरे के देवता (Andheron Ka Devta)Image Credit : Instagram05 / 08

​अंधेरे के देवता (Andheron Ka Devta)

कलर्स पर सीरियल अंधेरे के देवता भी धमाका करने आ रहा है। सुपरनेचुरल पावर्स पर आधारित इस शो में नीति टेलर और कृषाल अहूजा एक साथ दिखाई देंगे। दावा है कि कलर्स पर इस शो को वीकेंड पर ऑन एयर किया जाएगा।

​आओ कभी हवेली पे (Aao Kabhi Haveli Pe)Image Credit : Instagram06 / 08

​आओ कभी हवेली पे (Aao Kabhi Haveli Pe)

इस लिस्ट में सीरियल आओ कभी हवेली पर का नाम भी शामिल है, जो जल्द ही टीवी पर धमाका करेगा। इस शो के जरिए अलीशा पंवार काफी समय बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। हालाकिं, अब तक शो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है।

​इट्स अ मील ( IT'S A MEAL) Image Credit : Instagram07 / 08

​इट्स अ मील ( IT'S A MEAL)

एकता कपूर अपना नया रियलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम इट्स आ मील है। इस शो में टीवी को वो तमाम कलाकार नजर आएंगे, जो सिंगल्स हैं। ये शो टीवी पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा और इस शो को उर्वशी ढोलकिया होस्ट करेंगी।

तुम देना साथ मेरा 2 (Tum Dena Saath Mera 2)​Image Credit : Instagram08 / 08

तुम देना साथ मेरा 2 (Tum Dena Saath Mera 2)​

सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया स्टारर सीरियल तुम देना साथ मेरा का पहला सीजन खत्म हो गया है और मेकर्स अब दूसरे सीजन पर काम करने वाले हैं। दावा है कि इस शो की कहानी को आगे इन्हीं दो कलाकारों के साथ बढ़ाया जाएगा, लेकिन कहानी को नए किरदारों के साथ बढ़ाया जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!