शहर

Delhi News: आज कई इलाकों में नहीं आ रहा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए इन Helpline नंबरों पर करें फोन

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर सहित कई इलाकों में आज पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अगर आपके इलाके में भी पानी नहीं आ रहा है तो टैंकर मंगवाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके टैंकर मंगवाएं।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में आज नहीं आ रहा पानी

Delhi News: वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली में हर साल गर्मियों के समय पानी की किल्लत विकराल रूप ले लेती है। लेकिन आज यानी 26 नवंबर को भी, जब सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, कुछ इलाकों में आज पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कल यानी बुधवार 25 नवंबर को भी कुछ इलाकों में पानी नहीं आया था। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने भूमिगत जलाशयों (Underground Reservoirs) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई के चलते पहले ही 25 और 26 नवंबर को पानी की आपूर्ति बाधित होने की एडवाइजरी जारी की थी। आज गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर सहित पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों से पहले ही पानी जमा करके रखने और जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करने की अपील की थी। जल बोर्ड ने यह भी साफ किया था कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर आपके इलाके में पानी नहीं आ रहा है, तो आप दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर टैंकर मंगवा सकते हैं।

आज किन इलाकों में नहीं आ रहा पानी?

दिल्ली जल बोर्ड की एडवाइजरी के मुताबिक आज पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। इनमें प्रमुख रूप से ये इलाके शामिल हैं -

  • गीता कॉलोनी
  • कृष्णा नगर
  • लक्ष्मी नगर
  • रमेश पार्क
  • ललिता पार्क
  • जे-एक्सटेंशन
  • किशन कुंज पार्ट-1 और पार्ट-2
  • जागृति पार्क
  • गढ़वाली मोहल्ला
  • ब्लॉक 5 से 18
  • ताज एन्क्लेव
  • रानी गार्डन
  • सुंदर पार्क
  • शास्त्री नगर
  • राम नगर
  • राम नगर एक्सटेंशन
  • न्यू अयोध्या पुरी
  • साउथ अनारकली और साउथ अनारकली एक्सटेंशन
  • बलदेव पार्क
  • गोविंद पार्क
  • जगतपुरी
  • अर्जुन नगर
  • राधेश्याम पार्क
  • गोविंदपुरा
  • खुरेजी
  • बृजपुरी
  • शिवपुरी
  • घोंडली
  • चंदर नगर

इससे पहले कल डीडीए फ्लैट्स, मयूर विहार फेज-1, पॉकेट-4 में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही थी।

पानी का टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें फोन

दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में टैंकर मंगवाने के लिए DJB ने इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं। प्रभावित इलाकों के निवासी अपनी जरूरत के अनुसार इन नंबरों पर संपर्क करके टैंकर मंगवा सकते हैं।

क्षेत्र/सेवाहेल्पलाइन नंबर
मंडावली वाटर इमरजेंसी011-22727812
जागृति वाटर इमरजेंसी011-22374834/011-22374237
दिल्ली जल बोर्ड सेंट्रल कंट्रोल रूम1916

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड का सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1916 है। पानी की जरूरत होने पर इस नंबर पर संपर्क करके शिकायत के साथ ही टैंकर की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।

क्यों बंद है पानी की सप्लाई?

दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई का काम किया जा रहा है। यह नियमित रखरखाव प्रक्रिया है, जिसका मकसद जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और लोगों तक साफ पानी पहुंचाना है। सफाई और रखरखाव के दौरान कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित होती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article