NVS Recruitment 2023, NVS Teacher Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर है। नवोदय विद्याल समिति (NVS) ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी एनवीएस टीचर भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 10 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू की जा चुकी है।
NVS Teacher Recruitment 2023: किन पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नवोदय विद्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर, PGT, TGT, लीगल असिस्टेंट, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क सहित कुल 321 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। एनवीएस में टीजीटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 34125 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं, पीजीटी पदों के लिए 35750 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
NVS Sarkari Naukri 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता
एनवीएस में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एनवीएस में इन पदों के लिए 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
Navodaya Vidyalaya Bharti 2023: ऐसे होगा चयन
एनवीएस में शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। हालांकि, इंटरव्यू की तारीख तय समय के अंदर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को सूचित कर दी जाएगी।
NVS Teacher Application 2023: यहां करें आवेदन
योग्य अभ्यर्थी नवोदय विद्याल में नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।
