जॉब्स

NVS CBT Admit Card: नवोदय विद्यालय सीबीटी एडमिट कार्ड navodaya.gov.in डाउनलोड लिंक, कर लें पूरी तैयारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 08:22 AM IST

Navodaya Vidyalaya, NVS CBT Admit Card: एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा परीक्षा को लेकर भी फाइनल तैयारियां कर लें क्योंकि नवोदय विद्यालय की भर्ती परीक्षा को लेकर इंतजार अब खत्म हो रहा है।

Image

नवोदय विद्यालय परीक्षा 2022

Navodaya Vidyalaya CBT Admit Card 2022: नवोदय विद्यालय समिति ने बीते दिन एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। उम्मीदवार जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह अपने अंतिम तैयारी कर लें क्योंकि परीक्षा के लिए तैयारी का यह अंतिम समय है।

सीधी भर्ती अभियान 2022-23, विशेष भर्ती अभियान 2022-23 के तहत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में ज.न.वि. के लिए अधिसूचित कई अलग-अलग शिक्षण पदों के लिए परीक्षा 28, 29 और 30 नवंबर को सीमित विभागीय परीक्षा / सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-23 दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

नवोदय विद्यालय प्रवेश पत्र लिंक -NVS CBT Admit Card 2022 Direct link to download

एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

  1. NVS की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एनवीएस सीबीटी एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

नवोदय विद्यालय की इस परीक्षा से जुड़ेउम्मीदवार एनवीएस की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा किसी और तरह की जानकारी के लिएभी आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें और उम्मीदवार ऐसा करने के लिए ऊपर दिए गए वेबसाइट यूआरएल का उपयोग कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article