जॉब्स

NICL AO Recruitment 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारी के 266 पदों पर निकाली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

NICL AO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) (Scale 1) के पदों पर भर्ती (NICL AO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (NICL AO Vacancy) सकते हैं। यहां आप एनआईसीएल में प्राशासनिक अधिकारी यानी जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

NICL AO Recruitment 2025: एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

NICL AO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एनआईसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NICL AO Recruitment 2025) खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (Scale 1) के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर (NICL AO Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2025 है। यहां आप एनआईसीएल में प्राशासनिक अधिकारी यानी जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NICL AO Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • एमबीबीएस डॉक्टर - 14
  • लीगल - 20
  • फाइनेंस - 21
  • इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी - 20
  • ओटोमोबाइल इंजीनियर्स - 21
  • सामान्यज्ञ - 170
  • कुल पद - 266

NICL Administrative Officer Recruitment: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के स्पेशलिस्ट डॉक्टर, लीगल, फाइनेंस, इंफॉर्मेशन और ऑटोमोबाइल के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

NICL AO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले nationalinsurance.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NICL AO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • आपका आवदेन फॉर्म स्वीकर कर लिया जाएगा।

NICL Administrative Vacancy: सेलेक्शन प्रोसेस

एनआईसीएल के इन पदों प उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां फेज 1 यानी प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेंस की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। प्रीलिम्स में 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मेन्स परीक्षा में 250 नंबर के 250 प्रश्न पूछे जाएंगे।

NICL AO Recruitment: आवेदन शुल्क

एनआईसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित है। यहां एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। वहीं बाकी सभी कैटेगिरी के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article