जॉब्स

MPESB Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, 454 पदों पर निकली लाखों की सैलरी वाली वेकेंसी

MPESB Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 2 उपसमूह 3 की वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 है।

Image

MPESB Recruitment 2025

MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 2 उपसमूह 3 के पदों पर नई भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के जरिये कुल 454 पद भरे जाने हैं, जिसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2025 से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 है।

MPESB भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी की बात करें तो एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को इन नियमों में छूट दी जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दिसंबर 13 2025 को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयु सीमा में महिला उम्मीदवारों को छूट देते हुए अधिकतम सीमा में 5 साल बढ़ोतरी की गई है। यानी कि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। वहीं इस भर्ती परीक्षा के जरिये जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें 19,500 रुपये से लेकर 1,77,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब रिक्रूटमेंट सेक्शन में ग्रुप 2 उपसमूह 3 का लिंक ढूंढें।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी।
  • सभी मांगे हुए डॉक्यूमेंट्स जमा करें।
  • स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अन्य दस्तावेज (जो मांगे गए हों) भी अपलोड करें।
  • एक बार अपलोड करने के बाद प्रिव्यू देखें।
  • कोई गलती हो तो एडिट या करेक्शन का मौका देखें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रसीद और फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट निकाल लें।
  • इस प्रिंट को भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित करके रख लें।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार ये जरूर सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तें जैसे कि आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी और एक्सपीरियंस को पूरा करते हों। आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही और एकदम सटीक होनी चाहिए क्योंकि किसी भी गलत सूचना या फिर दस्तावेज के मिलने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article