MPESB Nursing Staff, Paramedical Recruitment 2024, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप 5 के पदों पर भर्ती (MPESB Nusing Staff Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य समकक्ष पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (MPESB Paramedical Vacancy) सकते हैं।
यहां आवेदन के लिए 30 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2024 है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर को शुरू होनी थी। हालांकि पदों की संख्या मं इजाफा होने के चलते आवेदन प्रक्रिया टाल दी गई। यहां आप एमपीईएसबी नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जाान सकते हैं।
MPESB Nursing Staff, Paramedical Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी
| नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स (Nursing Staff) | 55 |
| लेबोरेटरी टेक्निशियन (Laboratory Technicial) | 634 |
| रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियो ग्राफिक असिस्टेंट (Radiograher, Dark Room Assistant) | 127 |
| फार्मासिस्ट ग्रेड 2 (Pharmacist Grade 2) | 29 |
| ओटी टेक्निशियन (OT Technician) | 09 |
| ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट (Occupational Therapist) | 05 |
| ऑप्टोमेट्रिस्ट (Optometrist) | 11 |
| डेंटल हाइजिनिस्ट, डेंटल मेकेनिक (Dental Hygienist, Dental Mechanic) | 14 |
| प्रोस्थेटिक एंड ऑर्थोडॉनटिक टेक्निशियन (Prosthetic And Orthodontic Technician) | 03 |
| एनेस्थेसिया टेक्निशियन (Anesthesia Technician) | 16 |
| ईसीजी टेक्निसियन (ECG Technician) | 01 |
| ओटी टेक्निसियन (OT Technician) | 06 |
| सीएसएसडी टेक्निसियन (CSSD Technician) | 06 |
MPESB Nursing Staff, Paramedical Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन
एमपीईएसबी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही Degree/Diploma/Certificate पोस्ट वाइज अलग अलग क्वालिफिकेशन है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
MPESB Group 5 Recruitment 2024: आयु सीमा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल के ग्रुप 5 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
MPESB Nusing Staff, Paramedical Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB Group 5 Staff Nurse, Paramedical Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MPESB Group 5 Vacancy: आवेदन शुल्क
MPESB के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 560 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये जमा करने होंगे। यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
