Minister Subodh Uniyal On Daler Mehndi Row: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी कुछ दिनों पहले नवरात्रि इवेंट में परफॉर्म करने गए थे। जहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके ऊपर शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर मीका सिंह, अनुपम खेर और कपिल शर्मा सहित कई सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में नजर आए। उन्होंने दावा किया कि दलेर मेहंदी कभी शराब नहीं पीते हैं। मीका सिंह ने मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की भी मांग की। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बाद मीका सिंह ने ये मामला बंद कर दिया। लेकिन अब कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर से दलेर मेहंदी संग हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mika Singh ने खत्म किया Daler Mehndi विवाद, CM धामी संग बातचीत पर बोले- कलाकार सम्मान के हकदार हैं...
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि दलेर मेहंदी की अगर तबीयत ठीक नहीं थी तो वह परफॉर्म करने से इंकार भी कर सकते थे। सुबोध उनियाल ने इस बारे में कहा, "हमने तो शुरुआत भी नहीं की थी। अगर वो बड़े कलाकार न होते तो उनको बुलाया ही क्यों जाता? बड़े कलाकार नहीं होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों देते, उनकी बात स्वीकार की जाती। बड़े कलाकार थे। अगर सेहत खराब है तो दो बातें हैं। मना भी किया जा सकता था और मंच पर जनता को भी कहा जा सकता था। मुझे भी बता सकते थे कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, क्योंकि ये किसी के चेहरे पर तो नहीं लिखा होता है कि किसी की सेहत खराब है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगे काजी तौकीर! गुल्लू के हाथ भी लगा बड़ा ऑफर
माफी की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने दिया रिएक्शन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी की मांग पर भी रिएक्शन दिया। दरअसल, जब मीडिया ने मंत्री सुबोध उनियाल से पूछा कि क्या वह अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे। इसपर जवाब देते हुए सुबोध उनियाल ने कहा, "देखो, ठीक है...।" ये कहकर सुबोध उनियाल मीडिया के सामने से चले गए।
