शहर

तीन लाख का कर्ज, जमीन भी गिरवी... मां ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम, तीन बच्चों को जहर खिलाकर दी जान

कर्नाटक के हुब्बाली में 24 अक्टूबर को कर्ज चुकाने के दबाव से परेशान एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को जहर देने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला और आठ वर्षीय बेटी की अस्पताल में मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Karnataka Poisoning Case: कर्नाटक के हुब्बाली से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कर्ज चुकाने को लेकर साहूकारों की ओर से बनाए जा रहे दबाव को बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण शनिवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि जहर खाने से महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेटियों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सविता (42) और निवेदिता उर्फ गडिगेव्वा (आठ) के रूप में हुई है। हुब्बाली के ’कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सविता की दो अन्य बेटियां, भाग्यलक्ष्मी (छह) और हर्षिता (नौ) का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है।

साहूकारों के दबाव से परेशान महिला ने उठाया कदम

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, सविता ने कई स्वयं-सहायता समूहों से रुपये उधार लिए थे और उसने तीन लाख रुपये के लिए अपनी कृषि भूमि गिरवी रखी थी तथा इसके अलावा दो लाख रुपये का और कर्ज भी लिया था। पुलिस के मुताबिक, साहूकारों का दबाव न सह पाने के कारण सविता ने यह कदम उठाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पहले अपने तीन बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article