MPESB Group D Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1170 खाली पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 को होगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
MPESB Group 5 Recruitment Application ऐसे भरें फॉर्म
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद MP ESB Group 5 Paramedical & Nursing Staff Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
MP ESB Group 5 Paramedical & Nursing Staff Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
MP Group 5 Recruitment Application Fee: कितनी है फीस?
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 560 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स को 310 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
MPESB Group 5 Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 28,700 रुपये से 91,300 रुपये मिलेंगे।
