जॉब्स

MP VYAPAM Recruitment 2025: एमपी में नर्सिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 49000, यहां करे अप्लाई

MP VYAPAM Recruitment 2025 For Nursing Staff: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश व्यापम भर्ती के तहत पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।

Image

MP नर्सिंग स्टाफ वैकेंसी

Photo : iStock

MP VYAPAM Recruitment 2025 For Nursing Staff: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से मध्य प्रदेश व्यापम भर्ती के तहत पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जनवरी 2025 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

MP Vyapam Nursing Staff Application: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर MP VYAPAM Paramedical and Nursing Staff Various Posts के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MP VYAPAM Paramedical and Nursing Staff Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ग्रुप 5 के तहत होंगी। इसमें स्टाफ नर्स, रेडियो टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, लैब अटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 19500 रुपये से 49000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article