जॉब्स

MP Sarkari Naukri 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की सौगात, स्वास्थ्य विभाग में 46 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

MP Sarkari Naukri 2024, Madhya Pradesh Swasthya Vibhag Bharti 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वास्थ्य विभाग में 46,451 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

Image

MP Sarkari Naukri 2024

MP Sarkari Naukri 2024, Madhya Pradesh Swasthya Vibhag Bharti 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। एक ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में 46,451 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आधे पद प्रमोशन और आधे सीधी भर्ती के जरिए नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश में इतने मेडिकल स्टाफ मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में सहयोग मिलेगा। ऐसे अस्पताल जहां पर डॉक्टर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की कमी है, वहां पर भी नए लोगों को तैनात किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर होगी नियुक्ति

लोकसभा चुनाव के परिणामों के तुरंत बाद मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 46,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है, जब इतने बड़े स्तर पर किसी विभाग में नियुक्ति होगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक और सहायक पदों पर सीधी और प्रमोशन से भर्ती की जाएगी। जहां प्रमोशन के पद यदि खाली हैं और प्रमोशन वाले योग्‍य व्‍यक्ति नहीं हैं, वहां सीधी भर्ती के माध्‍यम से पद भरे जाने की स्‍वीकृति दी गई है।

कई श्रेणी के कर्मचारियों की होगी भर्ती

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक जो स्थापित किए गए हैं, उनके अंतर्गत 46 हजार से अधिक नए पदों पर भर्ती होगी। जिसमें तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी और पैरमेडिकल स्टाफ का चयन किया जाएगा। जिससे चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं में उन्नत बनाया जा सके।'

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश सरकार भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन में रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन व आवेदन संबंधित जानकारी दी होगी। अभ्यर्थी अपने योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए तय समय के अंगर आवेदन कर सकेंगे ।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article