जॉब्स

इस बैंक में 3000 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई, जानें योग्यता

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अब 17 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

CBI Recruitment 2024

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अब 17 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं।

CBI Apprentice Recruiment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के कुल 3000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज प्रूफ के आधार पर किया जाएगा। जारी नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जून को किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

CBI Job Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for CBI Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
  • फिर सीबीआई अप्रेंटिस के ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CBI Apprentice Recruitment 2024: कितने देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी 17 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एससटी/ईडब्ल्यूएस/महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article