जॉब्स

MP ESB Parvekshak Notification 2024: महिलाओं के लिए बंपर मौका, मध्य प्रदेश में निकली 600 पदों पर सरकारी नौकरी

MP Govt Job Vacancy 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने का मौका बना है। जारी विज्ञप्ति के तहत पर्यवेक्षक के 660 पदों को भरा जाएगा। ज्यादातर पदों पर महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जबकि केवल एक पद पर पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं।

Image

मध्य प्रदेश में महिला सुपरवाइजर के लिए निकली 660 पदों पर सरकारी नौकरी (image - canva)

MPESB Parvekshak Sanchalnalay Mahila evam Bal vikash Recruitment Test 2024: आप महिला हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रही हैं, तो ये आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है। मध्य प्रदेश के एक सरकारी विभाग में अप्लाई करने का मौका आया है। जारी विज्ञप्ति के तहत पर्यवेक्षकों के 660 पदों को भरा जाएगा। ज्यादातर पदों पर महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जबकि केवल एक पद पर पुरुष भी आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम - संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. भोपाल के अन्‍तर्गत पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा-2024

MP ESB Parvekshak Notification 2024: आवेदन की तारीख

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड MPESB ESB ने परिवेक्षक संचालनालय महिला एवं बाल विकास म.प्र. भोपाल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक हैं उनके लिए आवेदन विंडो 9 जनवरी यानी आज से खोल दी गई है, जबकि 23/01/2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP ESB Parvekshak Notification 2024: महत्वपूर्ण तारीखें

फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 23/01/2025
फॉर्म में सुधार करने की तिथि : 28/01/2025
परीक्षा की तिथि : 28/02/2025
MP ESB Parvekshak Notification 2024 Pdf Download Link

मध्य प्रदेश पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि अभी नहीं बताई गई है।

MP ESB Parvekshak Notification 2024: फीस

सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 560 रुपये, एससी/ एसटी/ ओबीसी वर्ग के लिए 310 रुपये।

MP ESB Parvekshak Notification 2024: आयु सीमा

इन पदों पर 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article