जॉब्स

Textile Ministry Vacancy 2024: कपड़ा मंत्रालय में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, बस चाहिए होगी ये योग्यता

Ministry Of Textile Recruitment 2024, Textile Ministry Scientist B Recruitment 2024: कपड़ा मंत्रालय ने साइंटिस्ट बी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Textile Ministry Vacancy) सकते हैं। यहां कपड़ा मंत्रालय के साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Ministry Of Textile Recruitment 2024: मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल ने निकाली वैकेंसी

Ministry Of Textile Recruitment 2024, Textile Ministry Scientist B Recruitment 202: गेट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कपड़ा मंत्रालय ने साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Textile Ministry Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिस्ट बी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Ministry Of Textile Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2024 है। यहां आप कपड़ा मंत्रालय में साइंटिस्ट बी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Textile Ministry Scientist B Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तारीख

गेट ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख - 24-08-2024
पंजीकरण की आखिरी तारीख 26-09-2024
आवेदन की आखिरी तारीख (विलंब शुल्क के साथ) 07-10-2024
गेट 2025 परीक्षा 1 और 2-02-2024, 15 और 16 फरवरी 2025

Ministry Of Textile Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

कपड़ा मंत्रालय के साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कपड़ा प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

Ministry Of Textile Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • texmin.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Mininstry Of Textile Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Ministry Of Textile Vacancy 2024: सैलरी

कपड़ा मंत्रालय में साइंटिस्ट बी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह पे लेवल 10 के तहत 56100 रुपये से 177500 रुपये मिलता है। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता भी दिया जाता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article